कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड : सरपंच सहित 3 ग्रिफ्तार, चुनावी रंजिश में हमला करने का लगा आरोप

by

मानसा । मानसा के गांव नंगल कलां के कबड्डी खिलाड़ी अमनदीप कुमार उर्फ मंगू की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर गांव के सरपंच समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस ने मामले में पांच अज्ञात समेत कुल 11 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तीन चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया है।

एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि अमनदीप कुमार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुरुद्वारा साहिब की फिरनी के पास जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो में सवार आरोपितों ने उस पर तेजधार हथियारों और लोहे की राड, कृपाण व सब्बल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमनदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने अस्पताल में दिए बयान में गांव नंगल कलां के सरपंच रेशम सिंह उर्फ जिंदा, जवाहरके निवासी गगनप्रीत सिंह उर्फ गगन, गुरने खुर्द निवासी शगनदीप सिंह उर्फ शगनी सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था। अमनदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि सरपंच चुनाव के दौरान उसकी रेशम सिंह के साथ बहसबाजी हुई थी। इसके बाद से सरपंच उससे रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते साथियों के साथ हमला करने का आरोप लगाया गया। अमनदीप की मौत के बाद उसके भाई वरिंदर कुमार के बयान पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस टीमों ने रमदित्ते चौक से सरपंच रेशम सिंह उर्फ जिंदा, गगनप्रीत सिंह उर्फ गगन और शगनदीप सिंह उर्फ शगनी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की पहचान में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों और वाहनों की बरामदगी के प्रयास करेगी। पुलिस के मुताबिक रेशम सिंह के खिलाफ पहले से 16 मामले, जबकि गगनप्रीत सिंह और शगनदीप सिंह के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी महिला को हाईवे पर न दें लिफ्ट : पुलिस ने किया अलर्ट

जालंधर। सोमवार रात पंजाब के एक हाईवे पर एक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर उसके साथ दोस्ती की और कुछ देर बाद ही दो युवक अचानक सड़क किनारे से आकर हथियारों के...
article-image
पंजाब

40 हजार के लेनदेन को लेकर भांजे को जहर देकर उतारा मौत के घाट

तरनतारन :  गुरदासपुर जिले के गांव होठियां निवासी कर्मबीर सिंह की 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर जहरीली वस्तु खिलाकर मौत के घाट उतारा गया था। इस जुर्म में कोई और नहीं, बल्कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
article-image
पंजाब

खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल : बीकानेर स्वीट्स एंड बेकरी, मोर रिटेल,चौधरी बेकरी व डा. डीओज पिज्जा एंड कैफे से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 27...
Translate »
error: Content is protected !!