शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी देश के विकास की नींव : बिना इसके तरक्की करना असंभव- केजरीवाल

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया. उन्होंने उस स्कूल का दौरा कर सच जानने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य, आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री का स्कूल का दौरा करना इसी प्राथमिकता का सबूत है. हमारी सरकार ने पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों को सुधारा, अब पंजाब के सरकारी स्कूलों को सुधार रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकांश सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गईं हैं और बाकी बच्चे कुछ स्कूलों में भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगीं. यही वजह है कि आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल शिक्षा और सुविधा के मामले में सबसे बड़े प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य हमेशा AAP की प्राथमिकता: केजरीवाल

मंगलवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज पूरे देश में शिक्षा और स्कूलों की चर्चा हो रही है और यह एक जन आंदोलन बन गया है, जो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. शिक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से आम आदमी पार्टी के लिए दो सबसे अहम मुद्दे रहे हैं और हमारा मानना है कि कोई भी देश अपने नागरिकों को बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा दिए बिना तरक्की नहीं कर सकता, क्योंकि ये किसी भी देश के विकास की नींव हैं।

दिल्ली के बाद पंजाब के स्कूलों में सुधार का दावा

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ‘आप’ ने पहले दिल्ली और फिर पंजाब के सरकारी स्कूलों में कई सुधार किए, जिसके चलते कई स्कूल अब बेहतरीन प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छे हो गए हैं. दिल्ली और पंजाब दोनों ही जगहों पर ऐसे हजारों उदाहरण हैं जहां माता-पिता ने अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट से निकालकर सरकारी स्कूलों में करवाया है।

बाकी स्कूलों में भी जल्द मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का काम जारी है और कुछ को छोड़कर ज्यादातर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं. जल्द ही बाकी बचे स्कूलों में भी ये सुविधाएं होंगी. आज पंजाब के कई सरकारी स्कूल सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छे प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

पुराने वीडियो पर शिक्षा मंत्री के दौरे का हवाला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज किसी ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो पोस्ट किया था. मुझे इस बात की खुशी है कि जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए खुद शिक्षा मंत्री ने उस स्कूल का दौरा किया और लोगों को शिक्षा मंत्री की रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस ने की प्लानिंग कमेटी की घोषणा : प्रताप सिंह बाजवा को बनाया संयोजक

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति एवं योजना समिति का गठन किया है। इसमें 7 लोगों को शामिल किया गया है। समिति...
article-image
पंजाब

कोकोवाल गुज्जरां की रजनी वाला ने बाहरवीं मेडिकल की कक्षा में 85 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

गढ़शंकर। गांव कोकोवाल गुज्जरां के पंच अशोक कटारिया की बेटी रजनी वाला ने बाहरवीं मेडिकल की कक्षा में पंजाब स्कुल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित नतीजे में 85 प्रतिशत अंक लेकर गांव का नाम रोशन...
article-image
पंजाब

पंजाब की किसानी उद्योगों, रोजगार तथा आर्थिकता को नष्ट कर देगी लैंड पूल्लिंग स्कीम : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब सरकार लैंड पूल्लिंग स्कीम के अंतर्गत पंजाब के २० बड़े शहरों में...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई। बर्कशाप दौरान विभिन्न व्क्ताओं सहायक प्रोफैसर डा. अकाशदीप इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग व टैकनालिजी पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!