18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

by

एएम नाथ। चंबा ; उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) अभियान के सफल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान के दौरान आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर कृमि मुक्ति एवं विटामिन-ए की खुराक से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करवाने तथा अभिभावकों को अभियान की अग्रिम जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा।
उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने तथा शिक्षा विभाग को 18 सितंबर को विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
—————–
1,55,087 बच्चों-किशोरों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल

उपायुक्त ने बताया कि 18 सितंबर को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में 1,55,087 शिशुओं, बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। वहीं, एक से पांच वर्ष तक की आयु के 39,534 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने बताया कि एल्बेंडाजोल आंतों के कृमियों को समाप्त कर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और कुपोषण को कम करने में सहायता मिलती है।
———————-
विटामिन-ए से मजबूत होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
उन्होंने बताया कि विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ आंखों की रोशनी, त्वचा, हड्डियों और शरीर के अन्य ऊतकों के लिए भी लाभदायक है। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित कार्यवाही का अवलोकन एवं चर्चा करते विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। धर्मशाला :  शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व विधान सभा अधिकारियों के साथ मोबाईल एैप पर आज के दिन की प्रस्तावित कार्यवाही का अवलोकन एवं चर्चा करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्थर गिरने से सियूर पुल क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोग परेशान

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर क्षेत्र के सियूर पुल पर पत्थर गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। रावी नदी पर बने इस पुल का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चे करते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
हिमाचल प्रदेश

20 जून तक करवाएं अपने हिमकेयर कार्ड को रिन्यू – डीसी

ऊना – प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति अपने हिमकेयर कार्ड को 20 जून तक रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हिम...
Translate »
error: Content is protected !!