प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के कार्यों की निविदा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश

by

15 अक्तूबर तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, चार विकास कार्य प्रस्तावित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने लोक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित सभी विकासात्मक कार्यों की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक हर हाल में पूर्ण की जाए, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।
उपायुक्त मंगलवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय बहुल क्षेत्रों में चार विकासात्मक कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भंजराडू, इनडोर स्टेडियम तीसा तथा इनडोर स्टेडियम भंजराडू शामिल हैं।
उन्होंने संबंधित उपमंडलाधिकारियों, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला कल्याण अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले प्रस्तावित उपकरणों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का प्राक्कलन तैयार किया जाए, ताकि कार्य पूरा होने के बाद किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब रोकने को कहा। जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत प्रस्तावित सभी विकासात्मक कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि उपमंडलाधिकारी सलूणी और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे बच्चों ने एक स्वर में कहा थैंक्स सुक्खू जी एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा ड्रग्स से दूर रहकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े : डॉ. सलारिया

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अतिथि व्याख्यान का आयोजन एएम नाथ। सलूणी(चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वीरवार को एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के...
Translate »
error: Content is protected !!