उपायुक्त ने पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का किया निरीक्षण …संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय पक्काटाला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों को सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा निष्पादन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने पक्काटाला में निरीक्षण के दौरान पाया कि बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा अभी भी लोगों द्वारा खुले में फेंका जा रहा है। इस पर उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वे कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें तथा इसके उचित निष्पादन में नगर परिषद का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पकाट्टाला क्षेत्र में वर्षा एवं अन्य जल की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने के प्रयास किए जाएं, ताकि पानी की निकासी के लिए उचित प्रावधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने पकाट्टाला स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर में प्रस्तावित पशु जन्म नियंत्रण भवन के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया तथा नगर परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी चिराग शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राशि कौशल, अधिशासी अभियंता कनाव बड़ोत्रा, पार्षद तन्नवी गोस्वामी, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी व आयुक्त नगर निगम बद्दी सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा स्वगणना की

बीबीएन, 9 जून (तारा) : इस वर्ष आरंभ हो रही जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने चार एचपीपीएस अधिकारी बदले

शिमला : प्रदेश सरकार ने 4 हिमाचल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी (एचपीपीएस) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। 2008 बैच के अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को किया सम्मानित : दून के विधायक राम कुमार रहे समारोह के मुख्य अतिथि

बद्दी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीबीएन, 7 मार्च (तारा) : महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से आईआरजी संस्था, ग्लेनमार्क फाउंडेशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति...
Translate »
error: Content is protected !!