चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा ने तेज की तैयारी, बीएल संतोष ने जालंधर में कार्यकर्ताओं से की बैठक

by

केवल सिंह ढिल्लों बोले- भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव; जयवीर शेरगिल ने कहा- 117 सीटों पर जीत के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता

जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष जालंधर पहुंचे और एक विश्वविद्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति तथा चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, सांसद हरभजन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद बीएल संतोष मीडिया से बातचीत किए बिना वहां से रवाना हो गए। हालांकि, भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा चुनाव लड़ने के साथ-साथ जीत के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

117 सीटों पर बूथ स्तर तक तैयारी

जयवीर शेरगिल ने कहा कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और विरोधी दलों को कड़ी चुनौती देगी।

AAP पर निशाना साधते हुए शेरगिल ने उसे ‘ऐशो-आराम पार्टी’ करार दिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अकाली दल से गठबंधन पर बोले केवल सिंह ढिल्लों

बैठक में पहुंचे पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है और भाजपा अकेले चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उनके अनुसार, पंजाब के विभिन्न इलाकों में भाजपा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

‘गद्दार’ कहे जाने पर हरभजन सिंह ने AAP पर साधा निशाना

बैठक में शामिल सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रिकेट में प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होती है, उसी तरह राजनीति में भी हर कार्यकर्ता और नेता को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें कथित तौर पर ‘गद्दार’ कहे जाने के सवाल पर हरभजन सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता को तय करना चाहिए कि असली गद्दार कौन है—वे लोग जिन्होंने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े वादे किए या वे लोग जिन्होंने देश के लिए खेलते हुए भारत का नाम दुनिया में रोशन किया।

हरभजन सिंह ने पंजाब की मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए गए कई वादे पूरे नहीं हुए और राज्य में कई जगहों पर समस्याएं दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर चाहे जो बातें करते रहें, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों में उनके सामने खड़े होकर बात करने का साहस नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपकी अश्लील वीडियो मिली है….फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत….सीबीआई अफसर बोल रहा हूं !!

मुक्तसर : महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला...
article-image
पंजाब

कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्लॉक संसाधन समन्वयक...
Translate »
error: Content is protected !!