दिनदहाड़े महिला की गला काटकर हत्या, बुटीक के अंदर वारदात से मचा हड़कंप

by

अब्दुल्लापुर कॉलोनी में अज्ञात हमलावर ने रितु को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

पिंजौर। पिंजौर की अब्दुल्लापुर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला अपने बुटीक में मौजूद थी, तभी अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना होटल रौनक के सामने स्थित अब्दुल्लापुर कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रितु के रूप में हुई है। वह कॉलोनी में बुटीक चलाती थी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने बुटीक के अंदर ही रितु पर हमला किया और मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हमले के बाद रितु को गंभीर हालत में पिंजौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

दो बच्चियों के साथ किराए के मकान में रहती थी रितु

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रितु अपनी दो बच्चियों के साथ अब्दुल्लापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद को लेकर मामला भी चल रहा था। हालांकि, हत्या के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला गुमशुदगी में हिमाचल में बढ़ी चिंता : 2024 में 2,489 महिलाएं लापता, 2,000 से अधिक मामलों का अब भी सुराग नहीं

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की गुमशुदगी के मामलों ने गंभीर सामाजिक चिंता पैदा कर दी है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2,489 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर की 182 ग्राम पंचायतों के 1140 वार्ड में तीन चरणों में सम्पन्न होंगे चुनाव : पंचायतीराज संस्थाओं के तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न करवाने को मतदान दल रवाना

विकास खंड सदर से 127, झंडुता से 101, घुमारवीं से 147 तथा श्री नैना देवी जी से 53 मतदान दल हुए रवाना एएम नाथ।  बिलासपुर, 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन पुरानी पैंशन योजना प्रभावी करने की मांग

गढ़शंकर :  पंजाब जल स्रोत के सेवानिवृत मुलाजिमों का शिष्टमंडल महासचिव सोहन सिंह भूनो तथा रामजी दास की अगुवाई में हलका विधायक गढ़शंकर जय किशन रौड़ी से मिला। जिन्हें पंजाब सरकार के मुलाजिमों वाली...
Translate »
error: Content is protected !!