राजकीय महाविद्यालय रे के बी.कॉम. प्रथम वर्ष का परिणाम शत-प्रतिशत; सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

by

एएम नाथ । फतेहपुर 26 अगस्त : राजकीय महाविद्यालय रे ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए बी.कॉम. प्रथम वर्ष की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 24 अगस्त को घोषित परीक्षा परिणाम में कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और विशेष उपलब्धि यह रही कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इस उत्कृष्ट परिणाम से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है। शानदार परिणाम ने पूरे महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
परिणाम में विक्रम सिंह ने 800 में से 613 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 8.11 एसजीपीए के साथ कॉलेज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। मलिक राजू ने 529 अंक और 6.89 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, जबकि प्रिया कुमारी 512 अंक और 6.80 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की विशेष रूप से सराहना की गई। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी आगामी शैक्षणिक वर्षों में भी इसी लगन और मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।
यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : DC जतिन लाल*

*संतुलित व पौष्टिक आहार पर दिया बल, पोषण माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन* रोहित जस्वाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 किलो चूरा पोसत : हिमाचल के गांव बाथड़ी के दो व्यक्ति 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव बाथड़ी के दो लोगो को 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। गढशंकर पुलिस थाने के एसएचओ करनैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग दिऐ जा सकते अन्य मंत्रियों को

शिमला : मंत्रिमंडल के गठन मो लेकर कांग्रेस अभी तक उलझी हुई है । राज्य मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसमें 10 मंत्री बनाए जाने हैं। मुख्य तौर पर...
Translate »
error: Content is protected !!