पंकज पानोतरा का माता कस्से वालिये भजन यू-ट्यूब पर लांच

by

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने किया विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक पंकज पानोतरा का दूसरा भजन पंकज पानोतरा के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल पर रलीज किया गया है। करियां वार्ड से पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने इस भजन का विमोचन किया है।
इस गाने को संगीत दिया है बुल्लेशाह व विशाल पॉल ने। इस गाने को प्रोड्यूस किया है गायक सुभाष प्रिंस ने वहीं विडियो बॉबी ठाकुर ने बनाई है तो वहीं साक्षी डांस ग्रुप ने भी अपना सहयोग दिया है।
गायक पंकज पानोतरा ने बताया कि इस विडियो को चम्बा जिला की विभिन्न हसीं वादियों में फिलमाया गया है।
कस्से वाली माता का भजन है इसलिये मुख्यत: कस्से माता के मंदिर जो जम्मुहार क्षेत्र में स्थित है वहां के नजारों को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया गया। साथ में इस विडियो में सहयोग के लिये संजय डांस ग्रुप की टीम, साक्षी, तमन्ना अत्री, स्नेहा अत्री,पायल, साहिल राणा, राहुल राणा व अक्षय कुमार का भी धन्यवाद किया।
वहीं मनोज कुमार मनु ने गाने को रलीज करने के बाद पंकज पनोतरा को पहले भजन की बधाई दी तो साथ में आगे ओर खूब मेहनत करने के लिये प्रेरित भी किया। उन्होने लोगों से भी इस भजन को ज्यादा से ज्यादा सुनने की अपील की।
इस मौके पर वॉइस ऑफ शिमला फेम सुभाष प्रिंस, पंकज,भोपिंद्र, पिंकू, नरेश नेच्छू, महिंद्र उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को झटका : भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस में शामिल

एएम नाथ। सुजानपुर : लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में भाजपा को झटका लगा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज गुप्ता को दिलाई नगर पंचायत अर्की पद के अध्यक्ष की शपथ : व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन की राहों को आसान बना रहे मुख्यमंत्री – संजय अवस्थी

 अर्की  : उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने आज मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता बोले- शादी से रिश्ते खत्म नहीं होते : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी को इनाम से बाहर रखने पर उठे सवाल :

एएम नाथ।  नाहन: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए घोषित पुरस्कारों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रितु नेगी का नाम...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये...
Translate »
error: Content is protected !!