पंकज पानोतरा का माता कस्से वालिये भजन यू-ट्यूब पर लांच

by

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने किया विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक पंकज पानोतरा का दूसरा भजन पंकज पानोतरा के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल पर रलीज किया गया है। करियां वार्ड से पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने इस भजन का विमोचन किया है।
इस गाने को संगीत दिया है बुल्लेशाह व विशाल पॉल ने। इस गाने को प्रोड्यूस किया है गायक सुभाष प्रिंस ने वहीं विडियो बॉबी ठाकुर ने बनाई है तो वहीं साक्षी डांस ग्रुप ने भी अपना सहयोग दिया है।
गायक पंकज पानोतरा ने बताया कि इस विडियो को चम्बा जिला की विभिन्न हसीं वादियों में फिलमाया गया है।
कस्से वाली माता का भजन है इसलिये मुख्यत: कस्से माता के मंदिर जो जम्मुहार क्षेत्र में स्थित है वहां के नजारों को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया गया। साथ में इस विडियो में सहयोग के लिये संजय डांस ग्रुप की टीम, साक्षी, तमन्ना अत्री, स्नेहा अत्री,पायल, साहिल राणा, राहुल राणा व अक्षय कुमार का भी धन्यवाद किया।
वहीं मनोज कुमार मनु ने गाने को रलीज करने के बाद पंकज पनोतरा को पहले भजन की बधाई दी तो साथ में आगे ओर खूब मेहनत करने के लिये प्रेरित भी किया। उन्होने लोगों से भी इस भजन को ज्यादा से ज्यादा सुनने की अपील की।
इस मौके पर वॉइस ऑफ शिमला फेम सुभाष प्रिंस, पंकज,भोपिंद्र, पिंकू, नरेश नेच्छू, महिंद्र उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बरनोह में निर्माणाधीन आंचलिक पशु चिकित्सालय और मुर्राह प्रजनन फार्म का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, समूरकलां में गौशाला का भी किया दौरा

ऊना : उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने पशुपालन विभाग के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बरनोह में बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले राष्ट्र मण्डल संसदीय सम्मेलन के आयोजन का गवाह बनेगा तपोवन : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई को धर्मशाला स्थित तपोवन भवन प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंदों के जीवन में भर रही खुशियों के रंग · लाभार्थियों को विवाह पर मिल रही 51 हजार रुपए की सहायता

मंडी जिला में 122 पंजीकृत कामगारों को मिली 62 लाख 22 हजार रुपए की राशि जारी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिगाना पिस्टल है क्या : गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र, सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ हुए थे फायर

चंडीगढ़. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिवाली के दिन नया गाना वॉच आउट रिलीज होते ही इस गाने ने देखते ही देखते कई लाख व्यूज जुटा लिए हैं।इस गाने में सिद्धू ने एक...
Translate »
error: Content is protected !!