वड़िंग के खिलाफ शिकायत पर SC कमीशन सख्त….पंजाब पुलिस से 5 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब

by

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री दिवंगत बूटा सिंह को लेकर कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई करने और पांच दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) पेश करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला पंजाब के तरनतारन जिले में एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चुनावी सभा में राजा वड़िंग ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। मामले को लेकर शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पहुंची, जिसके बाद आयोग ने सुनवाई की।

जांच जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश

नई दिल्ली में हुई सुनवाई के दौरान आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मामले में कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग ने कहा कि आरोपों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाई जाए और जांच पूरी होने के बाद सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाए।

आयोग ने अधिकारियों को कार्रवाई की पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अब इस मामले में पंजाब पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

शिकायतकर्ता की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश

मामले में शिकायतकर्ता की ओर से धमकियां मिलने की शिकायत भी आयोग के समक्ष रखी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद से उसे और उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पंजाब और दिल्ली पुलिस को शिकायतकर्ता और उसके आश्रितों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी गंभीरता से लेने को कहा है।

राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार

NCSC के निर्देश के बाद यह मामला पंजाब की राजनीति में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के खिलाफ आयोग के सख्त रुख से राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम स्थिति पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मच गया हड़कंप : नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर, दोस्त के साथ गई थी जन्मदिन मनाने

कुराली : मोहाली में अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई एक नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज...
पंजाब

हाकिंज प्रैशर कुकर कंपनी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल को: जिला रोजगार अधिकारी

10वीं पास होना या आई.टी.आई पास नौजवान लिखित परीक्षा में ले सकते हैं भाग होशियारपुर, 28 मार्च: जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में हाकिंज प्रैशर कुकर कंपनी में भर्ती के लिए 5 अप्रैल...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर व सैला खुर्द मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा

गढ़शंकर, 15 अप्रैल : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज दाना मंडी गढ़शंकर और सैला खुर्द में गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को...
article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ के नेतृत्व में जय कृष्ण सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने पर बांटे लड्डू 

गढ़शंकर  :  गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी को विधान सभा का डिप्टी स्पीकर चुने जाने की खुशी में आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के परिसर में  नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!