पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पे’आदर्श युवा ग्राम सभा’ का मंचन

by

ऊना । पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में आज ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्थानीय शासन प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
समारोह में जिला पंचायत अधिकारी श्री श्रवण कुमार जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री राज सिंह ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुनीता चौधरी एवं हरदेव सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
मंचन के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों (जैसे सरपंच, सचिव, वार्ड पंच आदि) की भूमिकाओं का जीवंत प्रदर्शन किया और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्राम सभा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई एवं प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें देश का एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुड टच-बैड टच समेत बाल सुरक्षा को लेकर 144 विद्यार्थियों को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने तीसा स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के खिलाफ किया जागरूक

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहें बच्चे, 1098 पर दें सूचना एएम नाथ। तीसा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से सोमवार को चुराह उपमंडल के जेआरटी चुराह पब्लिक हाई स्कूल तीसा में बच्चों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित  योजनाओं की समीक्षा को लेकर DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए पूरा एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संस्थानों पर फिर संग्राम: 2035 डिनोटिफाई, 362 नए खुले; जयराम बोले- ‘बंद क्यों किए, सरकार बताए’

सुक्खू का पलटवार- पिछली सरकार ने राजनीतिक आधार पर खोले 700 शैक्षणिक संस्थान, कई जगह शिक्षक-स्टाफ और आधारभूत ढांचा तक नहीं था एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के 8वें दिन...
Translate »
error: Content is protected !!