फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें : DC राहुल कुमार

by

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 सितंबर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने परियोजना से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों के आने-जाने के रास्ते बाधित नहीं होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना हो, वहां स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए उचित वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए।

जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

उपायुक्त ने फोरलेन निर्माण के दौरान जल निकासी व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के कारण प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पैदा न हो और पानी लोगों के घरों अथवा कृषि भूमि की ओर न जाए, इसके लिए नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एम्स के समीप पार्किंग और वर्षाशालिका निर्माण के निर्देश

बैठक में एम्स के समीप पार्किंग व्यवस्था और वर्षाशालिका के शीघ्र निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। उपायुक्त ने एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं और निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में एसडीएम सदर राजकुमार, प्रोजेक्ट निदेशक हमीरपुर राकेश यादव, गाबर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज सहित संबंधित विभागों और कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला

इससे पहले रक्षाबंधन पर भी पुरुषों को दी गई थी छुट्टी एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने किया ऐलान …..चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खुलेगा, सीबीएसई स्कूल भी बनेगा ; भटियात को 10 करोड़ की सौगात

 गरीब परिवारों की महिलाओं को अगले महीने से मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह; 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी एएम नाथ। चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षद्वीप के पर्यटन अध्ययन के बाद हिमाचल विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति, जिसकी अध्यक्षता राकेश कालिया कर रहे हैं, ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा कर वहां उपलब्ध पर्यटन गतिविधियों एवं पर्यटन सुविधाओं का गहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ ऐंठने वाले पति,पत्नि ग्रिफ्तार : चौथी पास पति व सातवीं पास पत्नी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा

नई दिल्ली : भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!