CMO भ्रष्टाचार केस में फिर टली सुनवाई, अब 8 सितंबर को हाईकोर्ट में होगी बहस : CBI-ED ने मांगा एक दिन का समय, ED ने DGP को तीन बार भेजे थे पत्र

by

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई। CBI और ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर तय की है।

पिछली सुनवाई में अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए CBI को भी पक्षकार बनाकर नोटिस जारी किया था। संबंधित एजेंसियों से मामले में जवाब मांगा गया था।

ED ने DGP को तीन बार लिखा पत्र

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि ED ने पंजाब के DGP को कथित भ्रष्टाचार मामले में तीन पत्र भेजे थे। ये पत्र 24 जुलाई, 30 जुलाई और 7 अगस्त 2026 को भेजे गए।

केंद्र के अनुसार, ED ने इन पत्रों के माध्यम से मामले से संबंधित जानकारी और कथित साक्ष्य पंजाब पुलिस के साथ साझा किए थे। साथ ही FIR दर्ज कर कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था।

अब सवाल- ED के पत्रों पर क्या कार्रवाई हुई?

मामले की सुनवाई के दौरान यह सवाल भी उठा कि यदि ED ने पंजाब पुलिस को कथित भ्रष्टाचार से संबंधित सामग्री और साक्ष्य उपलब्ध कराए थे, तो उन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई।

गुरुवार की सुनवाई में CBI और ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए एक दिन का समय मांगा गया था। शुक्रवार को जवाब पेश होना था, लेकिन सुनवाई आगे बढ़ा दी गई।

अकाली दल ने CM से मांगा था जवाब

मामला सामने आने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूरे प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप कलेर ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ED के पत्रों को गलत बताते रहे हैं।

अकाली दल ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा था कि कथित भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

8 सितंबर की सुनवाई पर नजर

अब हाईकोर्ट में 8 सितंबर को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी की नजरें CBI और ED की ओर से दाखिल किए जाने वाले जवाब तथा अदालत की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
article-image
पंजाब

हथियारों के प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज

नवांशहर। जिला पुलिस द्वारा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हथियारों के सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने पर पाबंदी के आदेशों संबंधी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

खैहरा को 2 दिन के पुलिस रिमांड फिर आज कोर्ट ने भेजा

 जलालाबाद :  ड्रग्स केस में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह  खैहरा को आज जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुखपाल सिंह  खैहरा को फिर से 2 दिन के...
Translate »
error: Content is protected !!