कनाडा में वैनकूवर पुलिस के पंजाबी अफसर पर कसा शिकंजा : 9 केसों में गिरफ्तारी; साथी पर भी 6 आरोप

by

सरे स्थित घर पर पुलिस की छापेमारी ; कथित धोखाधड़ी और चोरी के आरोप, साथी पर भी 6 केस दर्ज

वैनकूवर। कनाडा के वैनकूवर पुलिस विभाग (VPD) में करीब 20 वर्षों तक सेवा दे चुके पंजाबी मूल के पुलिस अफसर कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ को लंबी जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और लोक सेवक द्वारा विश्वासघात समेत कुल 9 आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में उनके कथित सहयोगी सरबजीत सिंह गिल को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े 6 आरोप दर्ज हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, दोसांझ पर 5 हजार कनाडाई डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी के चार, 5 हजार डॉलर से अधिक की चोरी के चार तथा लोक सेवक द्वारा विश्वासघात का एक आरोप है। वहीं, गिल पर धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े छह मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ दर्ज आरोपों से जुड़े कथित अपराध 8 दिसंबर 2017 से 25 जुलाई 2025 के बीच वैनकूवर, सरे और ब्रिटिश कोलंबिया के अन्य क्षेत्रों में हुए। शुरुआती जानकारी में मामला रियल एस्टेट निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों से संपत्ति में निवेश और भारी रिटर्न का वादा कर रकम ली गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

सरे स्थित घर पर पुलिस की छापेमारी

गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने सरे में 129 स्ट्रीट और 59 एवेन्यू के पास स्थित दोसांझ के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को घर से दस्तावेजों से भरे कई बक्से बाहर ले जाते हुए देखा गया।

दोसांझ की पत्नी और सरे से पार्षद पद की उम्मीदवार सैंडी दोसांझ ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना के परिवार को घर से बाहर कर दिया। सैंडी के अनुसार, कार्रवाई के समय उनकी बेटी सो रही थी और उनकी सास घर में मौजूद थीं, जबकि काल दोसांझ उस समय घर पर नहीं थे।

पत्नी ने चुनाव से जोड़कर भी उठाए सवाल

सैंडी दोसांझ ने कार्रवाई को अपने पार्षद चुनाव लड़ने से जोड़कर भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने या उनके परिवार ने कोई अपराध नहीं किया और वे निर्दोष हैं। उनका दावा है कि उनका परिवार पिछले एक दशक से अधिक समय से समुदाय की सेवा कर रहा है।

सैंडी ने अपने पति का बचाव करते हुए कहा कि काल दोसांझ ने करीब 20 वर्षों तक समुदाय के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ भी कई बार सवाल खड़े किए जाते हैं।

फगवाड़ा के पास गांव से कनाडा तक का सफर

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ मूल रूप से पंजाब में फगवाड़ा के पास के एक गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने करीब दो दशक तक वैनकूवर पुलिस विभाग में सेवा की। पुलिस सेवा के अलावा वे युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से काम करने वाली ‘किड्सप्ले फाउंडेशन’ से भी जुड़े रहे हैं।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप अदालत में साबित होना बाकी हैं और उन्हें दोषी ठहराया जाना न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर ही तय होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां गैर सरकारी संस्था ‘नीडल लीफ फांऊडेशन -द सेवियर’ द्वारा प्रदेश में कार्यान्वित की जाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। संस्था द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
पंजाब

CCTV ने खोला बुजुर्ग नानी की मौत का राज, अंतिम संस्कार के बाद सामने आया हत्या का सच

संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर विवाद का आरोप, फुटेज में कथित तौर पर नानी से मारपीट और गला दबाते दिखा दोहता; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अमरगढ़ कलेर। एक बुजुर्ग महिला की...
Translate »
error: Content is protected !!