प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञों) को एनपीए देने पर कर रही विचार: मुख्यमंत्री

by

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार करेगी 800 करोड़ रुपये का व्यय

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने के विषय पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की प्रक्रिया जारी है, ताकि चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

कैंसर देखभाल संस्थानों पर खर्च होंगे 800 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार पूरे हिमाचल प्रदेश में कैंसर देखभाल संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये व्यय करने जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए भविष्य की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने हेतु एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एम्स दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। इन आधुनिक सुविधाओं से प्रदेश में मरीजों की जांच और उपचार सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

चिकित्सा विद्यार्थियों और फैकल्टी के लिए विदेशों में एक्सपोजर विजिट की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों से अवगत करवाने के लिए विदेशों के प्रतिष्ठित एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही स्कूलों और तकनीकी संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को विदेशों में एक्सपोजर विजिट करवा रही है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशैली और आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और कौशल का संवर्द्धन होता है।

जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी नवीन एवं आधुनिक स्वास्थ्य उपचार तकनीकों की दिशा में भी आगे बढ़ने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाते हुए मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश का हर वर्ग करता है ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतज़ार : अंतरिक्ष से लेकर डीप टेक और एआई के क्षेत्र में भारत को लीडर बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसका इंतज़ार देश भर के लोग बेसब्री से करते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से ट्रक में रेप : किशोरी ने आरोपी के डर के चलते परिजनों को नहीं बताया, पेट में दर्द हुई तो मां को पता चला

शिमला : रामपुर में  16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग को अपने ही ट्रक में खींचा और उससे 2 बार रेप किया। इसकी जानकारी परिजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पौधों की उचित देखभाल के लिए भी उठाएं कारगर कदम : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के महाड़ में वन महोत्सव आयोजित शाहपुर, 08 अगस्त।        पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत जरूरी है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाड़ में आयोजित वन महोत्सव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
Translate »
error: Content is protected !!