सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का ड्रेस कोड 1 अक्तूबर से लागू होगा : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

by

विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म और स्कूल भवनों के लिए भी बनेगी अलग व विशिष्ट रंग योजना

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों के लिए एक अलग और विशिष्ट रंग योजना अतिशीघ्र निर्धारित की जाए।

शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड इस वर्ष 1 अक्तूबर से लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के लिए विशेष ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने को लेकर अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की।

दिन में तीन बार लगेगी उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों एवं संबंधित व्यवस्था के तहत दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

सुलभ दरों पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों को सुलभ दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा अपेक्षाकृत महंगी होती है, जबकि राज्य सरकार का उद्देश्य आम परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति कर चुकी है। भविष्य में किसी भी कारण से शिक्षकों के पद रिक्त होते हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से आई.एस.आई व हालमार्क संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने का किया आह्वान : कैंप में बड़ी गिनती में पंचो-सरपंचों व समिति सदस्यों ने की शमूलियत

गढ़शंकर, 03 जनवरी :   उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित भारतीय मानक ब्यूरो के चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की ओर से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!