चब्बेवाल थाने में संत जसविंदर सिंह डांडियां के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय का पुलिस दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन

by

एसएसपी की व्यस्तता के कारण एसपी हेडक्वार्टर को सौंपा मांग पत्र, 5 दिनों में निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी ने आज होशियारपुर में थाना चब्बेवाल में संत जसविंदर सिंह डांडियां के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय के आगे रोष प्रकट किया।
एसएसपी संदीप कुमार मलिक की गैरहाजरी में संगठन ने अपना मांग पत्र एसपी हेडक्वार्टर नवनीत कौर गिल को सौंपा। नेताओं ने आरोप लगाया कि डॉ. अजे मल्ल के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया मामला सरासर गलत है और इसे संशोधित करवाकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

इस मौके पर संत कुलवंत राम ने कहा कि भारतीय संविधान, पंजाब सरकार या केंद्र सरकार द्वारा रविदासिया धर्म संबंधी कोई नया अधिसूचना जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के जरिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका संगठन सख्त विरोध करता है। एसपी हेडक्वार्टर नवनीत कौर गिल ने संगठन को भरोसा दिलाया कि मामले की पांच दिनों के अंदर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਅਕਾਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਦਾ 299ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ

ਪਟਿਆਲਾ : ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਅਕਾਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪਟਿਆਲਾ ਇਕਾਈ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਲੋਅਰ ਮਾਲ  ਵਿਖੇ  ਮਹਾਰਾਜਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆਂ ਦਾ 299ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਠ ਉਪਰੰਤ ਕਥਾ...
article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
पंजाब

12 वर्षीय नाबालिग युवती लापता, केस दर्ज

 मोहाली :  31 दिसंबर की रात गांव कंडाला निवासी एक 12 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। परिवार का आरोप है कि उसे कोई अज्ञात अगवा करके ले गया है। उसके पिता की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
Translate »
error: Content is protected !!