शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अभिभावकों ने पहल को सराहा

by

PM SHRI स्कूल चम्बा में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों की प्रगति पर हुआ मंथन

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत माताओं को वितरित किए पौधे

एएम नाथ। चम्बा : PM SHRI राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाणि भूषण सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की शिक्षा एवं विद्यालय की गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए।
बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की गई। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय में उपस्थित माताओं को एक-एक पौधा ‘माँ के नाम’ आवंटित किया गया। अभिभावकों को पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।
विद्यालय की इस पहल से अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित बैठक और पर्यावरण संरक्षण की पहल की सराहना की तथा इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
बैठक को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में कथित एनपीए अनियमितताओं की जांच की मांग, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने नाबार्ड को भेजी शिकायत

अर्की-दाड़लाघाट शाखाओं के एनपीए मामलों पर उठे सवाल, नाबार्ड से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों पर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट और रिकॉर्ड जांच की मांगएएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में धान की फसल को पानी लगाने से डर रहे किसान !!

नलकूप से पानी लगाने में लोगों के मन में भय सनोली : सनोली गाँव में नलकूप 19 मलुकपुर सिचांई योजना वनी किसानों के लिए श्राप कुछ महीने पहले इस योजना से गेहूं की दस...
Translate »
error: Content is protected !!