युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका : कुलदीप पठानिया

by

खिरडीधार छिंज मेले में मुख्य अतिथि बने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कहा, मेले और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रमुख अंग

खिरडीधार में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख व छिंज मेला कमेटी को 51 हजार देने की घोषणा

एएम नाथ। चम्बा (बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मंगलवार को खिरडीधार में आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेले के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि मेले तथा त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रमुख अंग हैं। इन्हें संजोए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पारंपरिक मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
उन्होंने वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ते नशे के रुझान को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के लिए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों से युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खिरडीधार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने छिंज मेला आयोजन समिति को 51 हजार रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। मेले में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पारंपरिक छिंज प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य चेला कृष्ण चंद, एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, डीएफओ डॉ. कुलदीप जमवाल, बीडीओ अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर सहित जिला परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा व अंकुश जरियाल, छिंज मेला समिति अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, प्रधान बगढार रीता देवी, उपप्रधान वीर सिंह गुलेरिया, समिति सदस्य राकेश ठाकुर, ओमकार सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इण्डो-तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के हिमालयन फेस्टिवल में की शिरकत : एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस बाली

एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस ई लामा की शिक्षाओं पर चलते हुए इस मैत्री को और आगे लेकर जाएंगे धर्मशाला, 10 दिसंबर। भारत और तिब्बत एक साझी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असूज नवरात्रों में रात्रि 11 से 12 सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगा मंदिर, लंगर, भजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

नवरात्र मेले के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए एसओपी ऊना, 28 सितंबर: चिंतपूर्णी में 7 से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी...
Translate »
error: Content is protected !!