एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खो-खो, शतरंज और रस्साकशी में बने चैंपियन

by

गढ़शंकर।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 70वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।

जोनल खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने कोच कुलवीर कौर, शाहिद रशीद यतो और अमन सिंह के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने रस्साकशी के अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार शतरंज और खो-खो के अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों वर्गों में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन अंडर-17 लड़कों की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा खो-खो अंडर-14 लड़कियों की टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि बैडमिंटन और वॉलीबॉल में स्कूल की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तर पर भी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 लड़कियों की खो-खो टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि इसी वर्ग में शतरंज में लड़कों की टीम तीसरे स्थान पर रही।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 स्वर्ण, 26 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर स्कूल की झोली में डाले। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन एवं प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा स्वास्थ्य मंत्री विवाद में एकतरफा पक्ष उचित नहीं- बसियाला

गढ़शंकर :4 अगस्त : शारीरिक रोगों के इलाज के लिए डॉक्टर सहिबान मनुष्य समाज के लिए परमात्मा का रूप होते हैं। भयानक बीमारियों के माहर डॉक्टर बनना बहुत कठिन भी है। किंतु बाबा फरीद...
article-image
पंजाब

55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत :सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर

एएम नाथ। सोलन : सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लुधियाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री का विरोध : पानी विवाद पर प्रदर्शन

लुधियाना । लुधियाना में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। पानी के बंटवारे को लेकर पहले से ही तनावपूर्ण पंजाब-हरियाणा संबंधों की झलक इस विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!