कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलियां! पुलिस जांच में जुटी, SUV जलाने की घटना से हड़कंप

by

टोरंटो: कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी का वास्तविक निशाना कौन था और घटना के समय एमी विर्क संबंधित वाहन में मौजूद थे या नहीं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे के बाद एक गहरे रंग की SUV में सवार लोगों ने दूसरी गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गोलीबारी के कुछ ही समय बाद सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक SUV में आग लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वाहन पूरी तरह जला हुआ मिला। जांचकर्ताओं ने अब दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच शुरू कर दी है।

कार्यक्रम के बाद काफिले पर हमले का दावा

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 5 सितंबर की रात एबट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 11 बजे एमी विर्क वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। इसी दौरान काफिले में शामिल एक रॉल्स रॉयस को कथित तौर पर दूसरे वाहन में सवार लोगों ने निशाना बनाया।

कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि संबंधित रॉल्स रॉयस बुलेटप्रूफ थी, जिसके चलते वाहन में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी इन दावों की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के समय एमी विर्क स्वयं उस वाहन में मौजूद थे या नहीं।

सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी लेने का दावा

इस घटना के बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे चर्ण दत्त चार्ली नाम के व्यक्ति की एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि कथित हमला एमी विर्क के कार्यक्रम के प्रमोटर को निशाना बनाकर किया गया था।

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने भी अभी तक गोलीबारी को किसी गैंग या गिरोह से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस ने मांगी लोगों से मदद

एबट्सफोर्ड पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात 10:45 बजे से 11:30 बजे के बीच मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक या करीब 11 बजे सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक के आसपास मौजूद लोगों के पास यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी, वीडियो या डैशकैम फुटेज है, तो वे पुलिस से संपर्क करें।

फिलहाल पुलिस गोलीबारी, जले हुए वाहन और दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोलीबारी का वास्तविक निशाना कौन था और क्या इस घटना का एमी विर्क के काफिले से कोई सीधा संबंध था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
पंजाब

Seminar on “Leadership in Public

Jalandhar/ August 26/Daljeet Ajnoha :A  thought-provoking seminar on the theme “Leadership in Public Administration and Role of Ethical Governance” was successfully organized today at Apeejay Institute of Management and Engineering Technical Campus, Jalandhar, in...
article-image
पंजाब

बरसी के दौरान बेअदबी का मामला : चाचा-भतीजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बरनाला। पंजाब के बरनाला में ऐतिहासिक गांव ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की वार्षिक बरसी के दौरान हुई बेअदबी की घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया था। इस मामले...
article-image
पंजाब

तेंदुए की खाल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था धंधा…. CBI करेगी अब जांच

एएम नाथ। चंडीगढ़। पिछले साल सेक्टर-22, चंडीगढ़ में वन्यजीव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया था। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटीलेंस की टीम ने सेक्टर-22 की सूद धर्मशाला से दो तस्करों को पकड़ा था जिनसे...
Translate »
error: Content is protected !!