मणिमहेश यात्रा के दौरान दो मौतें : श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच की अपील

by

एएम नाथ। चंबा : मणिमहेश यात्रा के दौरान दो दिनों में दो श्रद्धालुओं की मौत से प्रशासन और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को हरियाणा के अंबाला निवासी 55 वर्षीय मनमोहन की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

वहीं, बुधवार को पठानकोट निवासी 51 वर्षीय सुच्चा सिंह की गौरीकुंड में लंगर सेवा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

प्रशासन की अपील: भरमौर के एडीएम विकास शर्मा ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले मेडिकल चेकअप करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश का पैदल मार्ग कठिन और अधिक ऊंचाई वाला है, इसलिए हृदय, सांस या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही यात्रा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रकाशोत्सव को समर्पित नि:शुल्क मैडीकल कैंप लगाया

गढ़शंकर :आयुर्वैदिक प्रैक्टीशनर्स वैल्फेयर ऐसोसीएशन गढ़शंकर द्वारा वैद जोगिंदर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में गांव आलोवाल में श्री गुरू रविदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित तथा स्वर्गीय डा. जसवीर सिंह की याद में नि:शुल्क...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदार नौकरी से बर्खास्त : शमलात जमीन घोटाले में शामिल होने के थे आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने भ्रष्ट नायब तहसीलदार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. नौकरी से हटाए गए नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी तरीक से जमीन का म्यूटेशन पास करने का...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग पर CBI की रेड : होशियारपुर में अवैध माइनिंग पर CBI की रेड, अमरो गांव में पहुंचीं 10 गाड़ियां; 110 फीट गहरी खुदाई के आरोपों से मचा हड़कंप

100 से 110 फीट तक गहरी खुदाई और पहाड़ गायब करने के आरोपों की जांच की संभावना; हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच कार्रवाई पर नजरें तलवाड़ा/होशियारपुर। होशियारपुर जिले में कथित अवैध खनन को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी की नई टीम आइए जानते हैं कैसी हो सकती : अमेठी से हारने वाली स्मृति ईरानी को दोबारा मोदी कैबिनेट में मिल सकती जगह

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है। उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार...
Translate »
error: Content is protected !!