फिरोजपुर में शरबत फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी…. मालिक-कर्मचारी फरार

by

फिरोजपुर  : फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांव रखड़ी स्थित एक शरबत बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में चीनी की जगह कथित तौर पर केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री का दरवाजा नहीं खोला गया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में शरबत तैयार किया जा रहा था, लेकिन मौके पर चीनी की एक भी बोरी नहीं मिली

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में कई ऐसे स्टिकर भी मिले, जिन पर लाइसेंस नंबर दर्ज नहीं था और वे किसी अन्य कंपनी के नाम के थे। इसके अलावा फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब पाई गई।

मालिक के मौके से फरार होने के कारण विभाग की टीम फिलहाल सैंपल नहीं ले सकी। अधिकारी ने बताया कि मालिक के सामने आने के बाद नियमानुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

फूड सेफ्टी विभाग ने फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गांव के सरपंच ने भी मामले को गंभीर बताते हुए पंचायत की ओर से फैक्ट्री बंद करवाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।

अधिकारी ने आशंका जताई कि इस तरह तैयार किया गया शरबत लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खानगी तकसीम दर्ज करने के लिए आनलाइन पोर्टल की शुरुआत : लोग एक क्लिक के माध्यम से खानगी तकसीम संबंधी प्रार्थना कर सकते हैं अपलोड: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर :14 अक्टूबर: खानगी तकसीम(जमीन-जायदाद का वितरण) को दर्ज करने की प्रक्रिया को और आसान व सुचारु बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से आनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिस पर...
article-image
पंजाब , समाचार

कुत्ता घुमाना पड़ा भारी : आईएएस दंपति को 3100 किलोमीटर जाना पड़ा एक दूसरे से दूर

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाडिय़ों को घर भेजकर कुत्ता घुमाना आईएएस दंपत्ति को भारी पड़ गया है। इस मामले में एमएचए ने गुरुवार देर रात आईएएस संजीव खिरवार और उनकी...
पंजाब , समाचार

मान की कैबनिट में होंगे 10 मंत्री शामिल,8 नए जीते विधायकों को मंत्री मंडल में मिली जगह,एक औरत शामिल।

परवल दावेदार दूसरी बार जीते अमन अरोड़ा व दोआबे के इकलौते दूसरीबार जीते जय किशन रोड़ी मंत्री मंडल में स्थान हासिल नही कर सके श्री आनंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट हरजोत बैंस बने कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!