डल्लेवाल में बिजली के लंबे कटों से ग्रामीण परेशान, पॉवरकॉम को सौंपा ज्ञापन

by

33 केवी बिजली घर लगाते समय कट न लगाने का हुआ था लिखित समझौता, ग्रामीणों ने पांच-छह महीनों से समस्या बढ़ने का लगाया आरोप

गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में पिछले करीब पांच-छह महीनों से लग रहे लंबे बिजली कटों और कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने पॉवरकॉम के सब-ऑफिस बीनेवाल में पहुंचकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बिजली के लंबे कट बंद करने और गांव को निर्धारित अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि गांव डल्लेवाल में 33 केवी बिजली घर स्थापित किए जाने के दौरान विभाग के साथ लिखित रूप से यह तय हुआ था कि गांव में बिजली के कट नहीं लगाए जाएंगे। इसके बावजूद पिछले पांच-छह महीनों से लगातार लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली सप्लाई का लोड भी पूरा नहीं आ रहा, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की कि विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करे और 33 केवी बिजली घर स्थापित करने के समय किए गए समझौते के अनुसार गांव को बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाई जाए।

इस मौके पर सरपंच करम चंद, पंच रजनीश सिंह, सुरेश कुमार, जसवीर सिंह राणा, अंकुश राणा, रजनी राणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जेई ओंकार सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

क्या बोले कार्यकारी इंजीनियर

इस संबंध में कार्यकारी इंजीनियर गढ़शंकर से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बिजली घर स्थापित किए जाते हैं, वहां संबंधित गांव को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का नियम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब स्तर पर आने वाले बिजली कट से संबंधित गांव भी प्रभावित होगा और ऐसे कट लगाए जा सकते हैं।

फोटो कैप्शन : सरपंच करम चंद, पंच रजनीश सिंह, सुरेश कुमार व अन्य जेई ओंकार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा गांव पड़च मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन

खरड़: 19 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा साहिबजादा अजीत सिंह फ्री पॉलीक्लिनिक गांव पड़च में आयोजित मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन किया गया। सांसद तिवारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को रंगदारी और जान से मारने की धमकी : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को फोन पर 20 से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और ऐसा न देने पर अपहरण तथा...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की उपस्थिति से पंजाब की राजनीति में हलचल

फिरोजपुर – सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी। नशे के खिलाफ आयोजित पदयात्रा में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में...
Translate »
error: Content is protected !!