बकरी चराने गए व्यक्ति पर पिकअप सवार बदमाशों ने किया हमला, मौत : आरोपी बकरियां पिकअप में भरकर फरार

by

4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, 

मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप सवार 4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बकरियां पिकअप में भरकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर चोटें लगने के बाद गुरप्रीत सिंह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी का शाहनवाज हुसैन के बेटे से निकाह : रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता हुए शामिल नई दिल्ली। हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां और भाजपा...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, AAP से जुड़े होने का दावा

पठानकोट । भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि पठानकोट जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
Translate »
error: Content is protected !!