खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शुद्ध गुरबाणी उच्चारण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :  शुद्ध उच्चारण, स्पष्टता, लय और प्रस्तुति के आधार पर हुआ मूल्यांकन; विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

by

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित  शुद्ध गुरबाणी उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरबाणी के प्रति श्रद्धा, सम्मान और शुद्ध उच्चारण की भावना पैदा करना था।

प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरबाणी की पंक्तियों का शुद्ध, स्पष्ट और भावपूर्ण उच्चारण करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन डॉ. संघा गुरबख्श कौर, प्रो. रायदीप सिंह और धार्मिक अध्यापक अमृतपाल सिंह ने किया। निर्णायकों ने उच्चारण की शुद्धता, स्पष्टता, लय, प्रस्तुति तथा गुरबाणी के प्रति सम्मान की भावना को विशेष रूप से आधार बनाया।

गुरबाणी मानवता को देती है सत्य और सेवा का संदेश : प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिख धर्म के शाश्वत शब्द गुरु हैं। गुरु ग्रंथ साहिब जी मानवता को सत्य, नाम-सिमरन, सेवा, नम्रता, दया और जिम्मेदारी का मार्ग दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरबाणी हमें सरबत के भले का संदेश देती है और इसे शुद्ध उच्चारण तथा पूर्ण सम्मान के साथ पढ़ना प्रत्येक सिख की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरबाणी के संदेश को अपने जीवन में अपनाने और गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्रिंस सिंह ने हासिल किया पहला स्थान : प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंस सिंह, बीसीए भाग प्रथम ने पहला स्थान हासिल किया। **अमनदीप कौर, बीएससी मेडिकल भाग द्वितीय ने दूसरा तथा रजनी कौर, बीए भाग तृतीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की भागीदारी और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेले का आयोजन किया गया

इस अवसर पर कव्वाल पार्टियों और नकाल पार्टियों ने कव्वालियों और नक़लों के माध्यम से बाबा जी के चरणों में अपनी हाज़िरी लगवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा? दिन में पार्लर,रात को मैडम जहर, गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा

सोशल मीडिया पर मुस्कुराती तस्वीरें, इंस्टाग्राम रील्स में ग्लैमरस अंदाज और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में चलता एक ब्यूटी पार्लर। पहली नजर में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की जिंदगी बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!