रूपनगर के फार्म हाउस में पूर्व हरियाणा मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत

by

पुरखाली के ककोट फार्म हाउस में अकेले थे गगनजोत संधू, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

रूपनगर, 12 सितंबर। पंजाब के रूपनगर जिले के पुरखाली गांव स्थित ककोट फार्म हाउस में हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गगनजोत संधू शनिवार सुबह ही रूपनगर स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय वह फार्म हाउस में अकेले थे। कुछ समय बाद फार्म हाउस से गोली चलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। शुरुआती जांच में घटना को खुद को गोली लगने से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इस संबंध में अंतिम पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फार्म हाउस में अकेले थे गगनजोत

घटना के समय फार्म हाउस में गगनजोत के अकेले होने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलने की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रूपनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के अलावा अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप : विजिलेंस ब्यूरो ने सीडीपीओ अंजू भंडारी और उनके चपरासी बलिहार सिंह को रंगे हाथों पकड़ा

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फतेहगढ़ साहिब में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अंजू भंडारी और उनके चपरासी बलिहार सिंह को रंगे हाथों...
article-image
पंजाब

5 विदेशी पिस्टल व मैगजीन बरामद : ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से असला मंगवाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

तरनतारन। भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव नौशहरा ढाला के पास तरनतारन पुलिस ने बाइक सवार सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव भैणी राजपूतां को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पांच विदेशी पिस्टल व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ ने लड़कियों के रोने का मजाक बनाने वालों को लताड़ा, बोले- बेटी का अपमान मत करो

हैदराबाद, 16 नवंबर : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार रात अपने दिल-ल्यूमिनाटी टूर के हैदराबाद शो के दौरान ऑनलाइन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।  दिलजीत ने उन ट्रोल्स की आलोचना की,...
Translate »
error: Content is protected !!