के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

by

पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी  के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। श्री सिन्हा के पास मुख्य सचिव के वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव (कार्मिक), आम राज प्रबंध और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नए मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि विभिन्न पदों और विभागों में सेवाएं देते हुए उन्हें पंजाब राज्य और यहां के लोगों से अपार प्रेम और सम्मान मिला है और आज नए पद को संभालते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब वह इस सम्मान को पंजाब की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लौटाने का समय है, जो वह पंजाबवासियों की सेवा करके पूरा करेंगे।

के.ए.पी. सिन्हा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी नागरिक सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आजके.ए.पी. सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सिविल अधिकारियों में विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के. तिवारी, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, भावना गर्ग, अजॉय शर्मा, गुरकिरत किरपाल सिंह, वी.एन. जादे, गुरप्रीत कौर सपरा, मालविंदर सिंह जग्गी, अभिनव त्रिखा, रामवीर, सोनाली गिरी, केशव हिंगोनिया, सुरभि मलिक, हरप्रीत सिंह सूदन, जसप्रीत सिंह, राहुल, बलदीप कौर, नीरू कतियाल गुप्ता शामिल थे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने नए मुख्य सचिव श्री सिन्हा के साथ विभिन्न विभागों में काम करने और फील्ड पोस्टिंग के दौरान के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि राज्यवासियों की भलाई के लिए टीम के रूप में काम किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री के.ए.पी. सिन्हा वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव (विकास) और वित्त आयुक्त (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

इससे पहले, उन्होंने वित्त, कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले, सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य, और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

वे पंजाब में फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। श्री सिन्हा ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर, एलएलएम, और बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मृतका के ससुर व अन्य को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने ठाने के समक्ष ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन : डीएसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त

गढ़शंकर, 16 जनवरी: 14 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेक्चरार अमरीक दयाल और सुधीर राणा ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासिओं को बधाई और शुभकामनाएं...
पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश …आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के किए जारी आदेश

7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बोर्ड की उक्त कक्षा की टर्म-2 ली जाएगी परीक्षा होशियारपुर, 28 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं टर्म-2 परीक्षा संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!