जुब्बड़हट्टी में जय हिमाचल वीर कल्याण समिति की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू :कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की दी जानकारी

by

संगठन की मजबूती और बेहतर समन्वय पर मंथन, प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

एएम नाथ। शिमला : जय हिमाचल वीर कल्याण समिति, हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जुब्बड़हट्टी में हुआ। कार्यशाला में समिति की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला पदाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, गतिविधियों और कार्यक्षेत्र को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला में समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल तथा सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने समिति के निर्धारित कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समिति की ओर से बताया गया कि तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यशाला के दौरान समिति के विभिन्न कार्यों और भविष्य की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समिति के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला शिमला की अध्यक्ष नीलम रोहाल, जिला सिरमौर के अध्यक्ष किशोरी लाल चौपड़ा, जिला शिमला की महासचिव किरण शर्मा और प्रदेश महासचिव मोहन दास शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने कार्यशाला में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का मुख्य कार्यालय भुंतर, जिला कुल्लू में स्थित है। शिमला के जुब्बड़हट्टी में आयोजित कार्यशाला को संगठनात्मक संवाद, मार्गदर्शन और आगामी गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मई। विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जीत हार का मार्जिन इस बार चारों लोक सभा सीटों परलाखों की जगह रहेगा हजारों में : सुक्खू सरकार के भविष्य के लिए छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हार ज्यादा महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोक सभा चुनाव के हो रहे चुनावों में कांटे के मुकाबलों में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के भविष्य के लिए इन छह सीटों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
हिमाचल प्रदेश

विभागीय परीक्षाएं 18 जून से होगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला : डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा,...
Translate »
error: Content is protected !!