5 करोड़ के आरोपों पर कानूनी जवाब : गुरप्रीत कौर ने मजीठिया समेत तीन नेताओं को अदालत में घसीटा

by

चंडीगढ़, 16 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ चंडीगढ़ अदालत में आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 210 और 222 के तहत दाखिल की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। गुरप्रीत कौर का आरोप है कि उनके खिलाफ ऐसे बयान दिए गए, जिनसे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा।

उन्होंने विशेष रूप से 1 सितंबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीठिया द्वारा लगाए गए उन आरोपों का हवाला दिया, जिनमें उन्हें कथित तौर पर दुष्कर्म के एक आरोपी को बचाने के लिए पैसों की मांग से जोड़ा गया था। उनका दावा है कि इस संबंध में ऑडियो, तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए।

इससे पहले गुरप्रीत कौर ने संबंधित नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर 24 घंटे में माफी मांगने को कहा था।

मामला उस विवाद से जुड़ा है जिसमें पूर्व जज रणजीत सिंह ने अगस्त में गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म मामले में आरोपी की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रणजीत सिंह को भी कानूनी नोटिस भेजा था।

गौरतलब है कि 9 सितंबर को चंडीगढ़ अदालत ने रणजीत सिंह, मजीठिया और खैरा को गुरप्रीत कौर के खिलाफ कथित मानहानिकारक और अप्रमाणित सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने से अंतरिम रूप से रोक दिया था। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को निर्धारित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार...
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से तहसील चौंक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य की 53.48 लाख रुपए की लागत सेशुरुआत

10-15 दिनों में शहर की सभी मुख्य सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर I   पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय तहसील चौक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दे दी जान

एएम नाथ। चंबा/ पठानकोट : कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। रिया (20) पुत्री महिंद्र कुमार निवासी गांव भरियां, डाकघर कुपाहड़ा बुधवार सुबह घर से चंबा कॉलेज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!