DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद : हथियारों के प्रदर्शन का आरोप, सिंगर निज्जर पर FIR

by

जालंधर । DAV कॉलेज परिसर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर उर्फ निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गन कल्चर को बढ़ावा देते हुए हथियार लहराए गए। मामले में पुलिस ने निज्जर और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।

केमिस्ट्री प्रोफेसर मनदीप सिंह ने इस संबंध में पंजाब सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, GNDU, DAV प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान में हथियारों के प्रदर्शन वाली शूटिंग छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल से जुड़ा गंभीर मामला है।

प्रोफेसर ने शूटिंग की अनुमति, कॉलेज को मिले भुगतान, हथियारों की जांच और शूटिंग के दौरान पुलिस क्लीयरेंस सहित पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करने और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने की भी मांग की।

ADCP-1 मुख्तियार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना डिवीजन नंबर-1 में BNS की धाराओं 223 व 190 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह...
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के गांव हाजीपुर के निकटवर्ती जंगल में शिकारियों का शिकार हुए दो सांभर

पंजाब के कंडी व बीत ईलाके के जंगलों में बड़े स्त्तर पर चल रहा शिकार और दुर्लभ जंगली जीवों की प्रजातियां हो रही लुप्त गढ़शंकर। पंजाब के कंडी  व बीत क्षेत्र के वन क्षेत्र...
पंजाब

पंजाब में 3 दिन रहेंगी छुट्टियां : स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद इस महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टियां रहेंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी सालाना सूची में...
Translate »
error: Content is protected !!