गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में HC ने 6 अक्टूबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

by

सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई; कोर्ट ने कहा- जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पंजाब सरकार से अब तक हुई जांच की प्रगति पर 6 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। हालांकि, अदालत ने इस चरण में राज्य सरकार को औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया।

गुलजार सिंह के परिवार की ओर से मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।

अदालत ने टिप्पणी की कि केवल किसी बैठक या कार्यक्रम में मौजूद रहने से किसी व्यक्ति को आत्महत्या के मामले में सीधे आरोपी नहीं माना जा सकता। प्रत्यक्ष संलिप्तता या आत्महत्या के लिए उकसाने के ठोस प्रमाण के बिना किसी व्यक्ति को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल किसी मंत्री का नाम सामने आने से मौजूदा जांच की निष्पक्षता पर इस स्तर पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से बताया गया कि मामले में आरोपी सरपंच और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। इसके बाद अदालत ने जांच की मौजूदा स्थिति स्पष्ट करने के लिए विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल के सामने सीएम भगवंत मान ने कहा-धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे

जालंधर :  पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि जो गांव नशा मुक्त बन जाता है,...
article-image
पंजाब , समाचार

2 किलो हेरोइन, 5 पिस्टल समेत 9 तस्कर गिरफ्तार ….पाक से मंगवाते थे ड्रग्स

अमृतसर  :  अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नौ तस्करों को जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!