किशाऊ समझौते पर मुख्यमंत्री का भाजपा पर हमला, बोले- लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा : सुक्खू ने कहा- हिमाचल के हितों की कांग्रेस सरकार ने मजबूती से की पैरवी

by

नादौन के करनडोला में इसी साल खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री  सुक्खू

हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है, इसलिए इस समझौते का श्रेय भी प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार को जाता है। वह नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।May be an image of one or more people, dais, hospital and text

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि वहां की क्या चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश को बिना अतिरिक्त निवेश के करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि उत्तराखंड को इतनी ही आय के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले परियोजना की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद किशाऊ परियोजना को लेकर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि हिमाचल के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अधिकारों की मजबूती से पैरवी कर रही है और बीबीएमबी का एरियर भी जल्द मिलने की उम्मीद है।May be an image of one or more people, henna, people smiling and wedding

वाइल्ड फ्लावर हॉल और रॉयल्टी मामलों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों से अदालत में चल रहा वाइल्ड फ्लावर हॉल मामला राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जीता, जिससे प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं और करीब दो करोड़ रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त आय हो रही है।

उन्होंने जेएसडब्ल्यू कंपनी से छह प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी के मामले का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की पैरवी के बाद प्रदेश को हर वर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है।

शराब ठेकों की नीलामी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय ठेकों का नवीनीकरण किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने नीलामी के माध्यम से करीब 450 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जो पहले करीब 150 करोड़ रुपये था।

स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए डॉक्टरों, तकनीकी और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भर रही है। उन्होंने दावा किया कि चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ की उपलब्धता करीब 35 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंची है। उन्होंने पिछली भाजपा सरकार के समय हिमकेयर योजना में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए।

शिक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल 21वें स्थान पर था, जबकि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने सीबीएसई स्कूलों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।May be an image of dais

केंद्र से आर्थिक मदद नहीं मिलने का लगाया आरोप

सुक्खू ने भाजपा सांसदों और विधायकों पर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों की प्रभावी पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता में से प्रदेश को अभी तक कोई राशि नहीं मिली है। उन्होंने आरडीजी के तहत मिलने वाली 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये वार्षिक सहायता बंद होने का भी दावा किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) पर कायम है और आने वाले समय में अन्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।May be an image of dais and text that says "TEDSIATES #"

करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज

मुख्यमंत्री ने नादौन क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि हमीरपुर में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने करनडोला में इसी वर्ष देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में न्यू एज कोर्स शुरू करने की बात कही, ताकि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।May be an image of one or more people, henna and wedding

रैल में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने रैल में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने 2.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल के भवन तथा 9.43 करोड़ रुपये की लागत वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नादौन के अतिरिक्त भवन खंड का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, उपायुक्त गंधर्वा राठौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

29 अक्तूबर को डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी भवनों तथा परिसरों से प्रचार सामग्री हटाने के दिए निर्देश : डीसी तोरुल एस रवीश

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । कुल्लू 17 मार्च : उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान की अधिसूचना जारी होने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने नालों के चैनलाइलेजशन की परियोजना का फील्ड में जाकर किया निरीक्षण

ऊना शहर को जल भराव से छुटकारा दिलाने के लिए 22.48 करोड़ की परियोजना हुई है स्वीकृत ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना शहर के लिए स्वीकृत...
Translate »
error: Content is protected !!