2027 के रण में AAP का दांव : भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा, दोबारा सरकार बनाने का दावा

by

मनीष सिसोदिया बोले—भगवंत मान के नेतृत्व पर नेताओं ने जताया भरोसा, जनहितैषी कामों के दम पर दोबारा सरकार बनाने का दावा

नई दिल्ली।  दिल्ली में आम आदमी पार्टी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पंजाब समेत आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब की मान सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया।

सिसोदिया ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता मान सरकार के काम से खुश है और लोग भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

मान सरकार नहीं रही तो नशे और व्यापारियों की लूट का दौर लौटेगा: सिसोदिया

सिसोदिया ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने जनहितैषी कार्यों और पारदर्शी शासन के आधार पर पंजाब में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि यदि भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहे तो पंजाब में दोबारा नशे और व्यापारियों से लूट का दौर शुरू हो सकता है।

पिछली सरकारों पर लगाए टैक्स के पैसे के दुरुपयोग के आरोप

सिसोदिया ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग किया जाता था और सरकारी खजाने को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में सिफारिश का बोलबाला था और व्यापारियों से भी कथित तौर पर लूट-खसूट की जाती थी।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब का व्यापारी वर्ग और आम नागरिक ऐसे दौर को दोबारा नहीं देखना चाहते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल बीत की छात्रा पलक रानी अव्वल : ब्लाक स्तरीय मुकाबले में

गढ़शंकर : पिछले दिनी अंग्रेजी विषय से संबंधित 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में सरकारी स्कूल हैबोवाल बीत की 7वीं कक्षा की छात्रा पलक रानी पुत्री संदीप कुमार वासी...
article-image
पंजाब

5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : सरकारी जंगल में से खैर नामक लक्कड़ की अवैध कटाई

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : कस्बे की पुलिस ने सरकारी जंगल में से खैर की लक्कड़ की अवैध कटाई करने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!