5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : सरकारी जंगल में से खैर नामक लक्कड़ की अवैध कटाई

by
राकेश शर्मा । तलवाड़ा : कस्बे की पुलिस ने सरकारी जंगल में से खैर की लक्कड़ की अवैध कटाई करने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस को जंगली जीव सुरक्षा विभाग पंजाब व वन रेंज तलवाड़ा-1 के रेंज अफसर रीत महिंदरपाल सिंह ने एक शिकायत पत्र में बताया कि विजय कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव कराड़ी,राहुल कुमार पुत्र विजय कुमार,बाल किशन पुत्र मदन लाल,राज कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव देपुर व मुनीश कुमार पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव बडाला ने सरकारी जंगल विन्दरा वन आर – 5 के टुकडा नंबर 3 में से खैर लक्कड़ का अवैध कटान करने मे जुटे हुए थे।
इस बीच वन विभाग रेंज तलवाड़ा-1 के इन्चार्ज दमोवाल वीट के वन गार्ड मनदीप सिंह व ब्लाक अजय कुमार घगवाल अपनी वन विभाग के कर्मचारियो की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।इस दौरान उक्त लोग वन विभाग के कर्मचारियो के जंगल की तरफ आते देखकर
मौके पर से फरार हो गए।इस के पश्चात वन विभाग की टीम ने बहुत ही सुनियोजित ढंग के साथ फरार हुए सरकारी वन से खैर की लक्कड़ काटूओ को पडने मे सफल हुए।वही पर खैर की लक्कड़ के काटे गए खैर के टुकडे  को भी जिस फैक्ट्री मे बेचने के लिए रखा गया था।उसे भी बरामद कर लिया गया।
तलवाड़ा पुलिस ने विजय कुमार,राहुल कुमार, बाल किशन,राज कुमार व मुनीश कुमार के विरुद्ध इंडियन फोरेस्ट एक्ट 1927 की विभिन्न  धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्षय में संगीतमई श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*कथा व्यास आचार्य नारायण दत्त शास्त्री संगतों को कथा से निहाल कर रहे हैं होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मनन के प्राचीन ठाकर द्वारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
article-image
पंजाब , समाचार

रेत महंगी या ना मिलने से आप परेशान थे तो आप के लिए राहत की खबर……. जानने के लिए पढ़े

होशियारपुर: होशियारपुर और निकटवर्ती इलाके आप घर, दुकान या अन्य निर्माण कार्य करने के सोच रहे हो तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है…….. रेत न मिलने या महंगी मिलने से आप परेशान थे तो...
article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
article-image
पंजाब

पंजाब में छह किलो हेरोइन जब्त, दो काबू

चंडीगढ़, 8 अगस्त (: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में महिला समेत दो लोगों के कब्जे से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन कथित तौर पर बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!