पाकिस्तान में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत : मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

by

चंडीगढ़ : पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लखबीर सिंह रोडे 72 साल के थे। इस बीच, लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे जरनेल सिंह भिंडरावाले के भतीजे थे।
लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब में भारत के विरूद्ध आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा, लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान से भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का संचालन कर रहा था। इसी साल अक्टूबर में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। उस वक्त लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। लखबीर सिंह रोड पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपा हुआ था और उसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था।
पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने बताया कि उसने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सेल बनाए थे, जिनका इस्तेमाल वे कभी भी कर सकते थे। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज किया गया था, जिस पर अदालत ने उनकी कुल जमीन का 1/4 हिस्सा सील करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील कर उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब रोड के नवीनीकरण की शुरुआत

37.73 किलोमीटर लंबे रोड को 40.2 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा करके दोबारा बनाया जाएगा गढ़शंकर/नवांशहर, 25 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लंबे वक्त से...
article-image
पंजाब , समाचार

5 गैंगस्टरों को पकड़ा, तीन राउंड फायरिंग की पुलिस पर : पंजाब और दिल्ली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर 7 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया

जालंधर : उपमंडल भोगपुर के गांव चक झंडू से पंजाब और दिल्ली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर 7 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया और 5 गैंगस्टरों को पकड़ा लिया। गैंगस्टर अपने आप को पुलिस से...
पंजाब

ट्रैक्टर पलटने के कारण एक युवक की मौत

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव गज्जर में ट्रैकटर पलटने के कारण एक युवक की नीचे दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जतिन पुत्र कमलजीत गांव मुहालों जिला शहीद भगत सिंह नगर...
Translate »
error: Content is protected !!