चंद दिनों में पैसा दोगुना करने के लालच में 22 लोगों ने गंवाए करीब 4 करोड़, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोप

by

कमांद में सिराफिना कंपनी के जरिए 100% मुनाफे का दावा, बदनामी के डर से कई पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंचे; पधर पुलिस ने जनवरी में दर्ज की थी FIR

रोहित जसवाल। मंडी। हिमाचल प्रदेश के कमांद क्षेत्र में क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर कुछ ही दिनों में पैसा दोगुना करने के लालच में करीब 20 से 22 लोगों के लगभग चार करोड़ रुपये गंवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोगों से क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रकम ली गई, लेकिन बाद में उन्हें पैसा वापस नहीं मिला।

मामले में शिकायत के आधार पर पधर पुलिस ने जनवरी 2026 में FIR दर्ज की थी। जांच आगे बढ़ने पर निवेश और कथित ठगी की रकम करीब चार करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई लोग सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचे।

100 प्रतिशत मुनाफे का किया जाता था दावा

जानकारी के अनुसार, कमांद में सिराफिना नाम से कंपनी चलाने वाले महाराष्ट्र निवासी अनिल गौरव धोते पर लोगों से क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रकम लेने और वापस न करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, कंपनी की ओर से कुछ ही दिनों में निवेश पर 100 प्रतिशत तक मुनाफा देने का दावा किया जाता था।

अधिक रिटर्न के लालच में कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी कंपनी से जुड़े बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। शुरुआत में लोगों को मुनाफे का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में रकम वापस न मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।

एक शिकायतकर्ता ने लगाए 35 लाख रुपये

गांव टिकरी मुशैहरा निवासी सुरजीत ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में उसके संपर्क में एक व्यक्ति आया था। उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिया गया।

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद सुरजीत ने अलग-अलग तारीखों में बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन 31.05 लाख रुपये जमा किए। इसके अलावा करीब 4 लाख रुपये नकद देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

पुलिस की जांच में अब अन्य निवेशकों से ली गई रकम और लेन-देन की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले में बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और कंपनी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच के बाद ही कथित ठगी की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा राजे से पंगा ले डूबा : राजस्थान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष हारे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आ गए हैं। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। प्रदेश में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!