कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

by

कुल्लू, 18 सितंबर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल माध्यम से न्यायालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नए न्यायालय का शुरू होना न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त, सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय खोलने के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की रजिस्ट्री के प्रयासों की सराहना की।

प्रशासनिक न्यायाधीश (सिविल एवं सत्र मंडल, कुल्लू) न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू प्रकाश चंद राणा ने मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए न्यायालय का शुभारंभ कुल्लू के न्यायिक तंत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

समारोह में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अन्य न्यायमूर्तियों सहित जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू के सभी न्यायिक अधिकारी, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर, हिमाचल बार काउंसिल की सदस्य शिवानी शर्मा और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक की अध्यक्षता में रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारियों एवं उप-पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित

शिमला, 22 दिसम्बर : शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने आज यहां रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारी एवं उप-पुलिस अधीक्षक की बैठक ली। उन्होंने सुचारू यातायात व्यवस्था एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व व स्वामी मुकुंदानंद गिरि को कोर्ट से बड़ी राहत, फैसला आने तक गिरफ्तारी पर रोक….आदेश सुरक्षित

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के कथित यौन शोषण मामले में दर्ज पाक्सो केस में नामजद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व प्रत्यकचैतन्य मुकुंदानंद गिरि की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे डराने और धमकाने की जुर्रत न करें ,अब राजनीति वंशवाद और रजबाड़ाशाही की गुलाम नहीं : कंगना रणौत

एएम नाथ । मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कुल्लू जिला दौरे के पहले दिन मनाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झाड़माजरी के पलांखवाला में आयोजित भागवत कथा का पांचवा दिन : श्री कृष्ण व रुक्मणि विवाह की कथा व द्वारका पूरी के बारे बताया

बीबीएन, 16 अप्रैल (तारा) : बद्दी नगर के पलाखंवाला में आयोजित श्री मदभागवत कथा के पांचवे दिन वीरवार को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य 108 साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने श्री कृष्ण व रुक्मिणी विवाह...
Translate »
error: Content is protected !!