चेक पोस्ट पर वन कर्मियों पर हमला : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के दांत टूटे

by
वन विभाग ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की; रात की ड्यूटी के दौरान वारदात से कर्मचारियों में दहशत
गढ़शंकर, 19 सितंबर  :  मैली गांव स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट पर रात की ड्यूटी के दौरान वन कर्मियों पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में विभाग के साथ दैनिक वेतन पर काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया और उसके दांत टूटने की बात सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग ने पुलिस को शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना 17 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे की है। रिपोर्ट के मुताबिक मैली बीट के वन रक्षक प्रभारी लवप्रीत सिंह अपनी रात की सुरक्षा टीम के साथ मैली चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
 शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मैली निवासी उक्त युवकों ने चेक पोस्ट पर पहुंचकर वहां मौजूद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी छिंदा पुत्र धनिया पर हमला कर दिया। मारपीट में छिंदा घायल हो गया तथा उसके दांत टूट गए। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए माहिलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। वन विभाग की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के साथ घायल कर्मचारी की मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी, माहिलपुर अपरवीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से शिकायत कर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों ने चंडीगढ़ में रैली कर फसल नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

चंडीगढ़, 26 नवंबर  :  संयुक्त किसान मोर्चा के परचम तले पंजाब के हजारों किसान बुधवार को दशहरा मैदान में एकत्र हुए और सरकार पर स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए...
article-image
पंजाब

क्षेत्रीय लोगों को साफ सुथरा ये बढ़िया खान पान की चीजें उपलब्ध करवाना हमारा उद्देश्य : हरप्रीत,पंकज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में हरप्रीत सिंह चेला की ओर से विदेश से लौटने के बाद पंकज दास पंचनगल के साथ मिलकर डोमिनिक बफे खोला गया जिसका उद्घाटन आज पंकज...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार का तानाशाही रवैया किसान मजूदर विरोधी है और कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला : मट्टू

गढ़शंकर: जियो सैंटर गढ़शंकर के समक्ष जसविंदर सिंह लल्लियां की अध्यक्षता में की गई रोष रैली में कुल हिंद किसान सभा के पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, प्रदेशिक महासचिव गुरनेक सिंह भज्जल...
Translate »
error: Content is protected !!