पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग में गढ़शंकर की जीत
गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही 21वीं पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग के तहत मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रबंधों के तहत हुए इस मुकाबले में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) जालंधर की टीम को 1-0 से पराजित किया।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर कमेटी के कैशियर योग राज गंभीर, डीपीई शलिंदर सिंह राणा, डीपीई महेंद्रपाल सिंह, अमरीक सिंह सैंहबी, गगनदीप थांदी, के.सी. पुरी, कोच हरदीप सिंह, तरलोचन सिंह गोलियां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
