काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई : सीमा पार नशा नेटवर्क पर शिकंजा, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 काबू

by

पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क होने का दावा, नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिज खंगाल रही पुलिस

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित कथित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 17 किलो हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान से हेरोइन की खेप हासिल कर उसे आगे सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से किस रास्ते और किन लोगों के जरिए आरोपियों तक पहुंची। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद खेप को आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिज खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहुल गांधी ने कहा ‘अंकल अमरिंदर कूल’, कैप्टन बोले- रिश्ते कायम, राजनीति BJP के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा नेता बताते हुए उनकी तारीफ की थी। राहुल ने उन्हें सैन्य इतिहास का जानकार...
article-image
पंजाब

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में एक कथित अवैध कालोनी पर ईओ के आदेशों का बोर्ड लगा की यह एक अनाधिकृत कॉलोनी है,……ईओ मदन लाल ने कहा उन्होनों ने यह बोर्ड लगवाया ही नहीं अभी तो सबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजा हुआ है

गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर में बीरमपुर रोड़ पर एक कथित अवैध कालोनी पर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गढ़शंकर के आदेशों का बोर्ड लगाने के बाद विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। हालाकिं गढ़शंकर शहर में अनधिकृत...
article-image
पंजाब

गुड्डे-गुड्डी का खेल नहीं’…भुपेश बघेल का स्पष्ट संदेश – राजा वडिंग ही रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष : चन्नी गुट को बड़ा झटका

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे फैसले ‘गुड्डे-गुड़ियों का खेल’ नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!