अजय खेपड़ बने शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के उपप्रधान ….कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों पर करेंगे काम

by

गांव भवानीपुर भगतां के अजय खेपड़ को मिली जिम्मेदारी….यूथ विंग की नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय खेपड़ ने जताया नेतृत्व का आभार

गढ़शंकर। शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने गढ़शंकर हलके के गांव भवानीपुर भगतां निवासी अजय खेपड़ को शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग का उपप्रधान नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई।

अजय खेपड़ ने नियुक्ति के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर तथा गढ़शंकर हलके के इंचार्ज एवं पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अजय खेपड़ ने बताया कि यूथ विंग का उपप्रधान नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने संबंधी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

बीरमपुर स्कूल में ब्लॉक स्तरीय मेले में 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

31 टीमों ने मॉडल और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए प्रस्तुत की वैज्ञानिक सोच | तीन विषयों में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान गढ़शंकर, 3 नवंबर। पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर में 2 और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
Translate »
error: Content is protected !!