पार्वती परियोजना की टनल लीक, पालचरा गांव में घुसा मलबा-पानी

by

एडिट-5 से भारी रिसाव के बाद पालचरा में तबाही, दो मकान दबे

13 से अधिक घर, दुकानें और कैफे क्षतिग्रस्त; एसडीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

एएम नाथ। कुल्लू एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-2 के रैला स्थित एडिट-5 से पानी के भारी रिसाव के बाद पालचरा गांव में अफरा-तफरी मच गई। अचानक तेज बहाव के साथ मटमैला पानी और भारी मलबा गांव की ओर पहुंच गया, जिससे कई रिहायशी मकान, खेत और व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और प्रभावित परिवारों को रात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार पानी और मलबे के तेज बहाव से दो मकान पूरी तरह दब गए, जबकि एक अन्य मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 13 से अधिक रिहायशी मकानों, तीन दुकानों और दो कैफे में पानी और मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। खेतों में भी मलबा और मटमैला पानी भर गया, जिससे फसलों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
हालात बिगड़ने के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रात करीब 11 बजे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अचानक घरों में पानी और मलबा घुसने से कई परिवारों को रात अपने रिश्तेदारों और अन्य ग्रामीणों के घरों में गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बहाव और मलबे के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।
घटना के बाद रैला स्थित एडिट-5 से लगातार हो रहे पानी के रिसाव को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण करवाने, नुकसान का विस्तृत आकलन करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों के साथ एसडीएम बंजार भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर हुए नुकसान और परिस्थितियों का निरीक्षण करने के बाद मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पानी के रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के बालीचौकी में आपदा पीड़ितों के बीच कहा, अपने तीन महीनों का वेतन आपदा पीड़ितों को दूंगा हम हर जगह जनता की आवाज उठाएंगे और ये सरकार हमें उनकी समस्याएं उठाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

काग्रेस ने 46 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा : जिला ऊना की तीन और कागड़ां की पांच सीटें सहित 22 पर अभी तक पेच फंसा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने टिकटों की पहली सूची में 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी 22 सीटों पर पेच फंसा...
Translate »
error: Content is protected !!