निजी WhatsApp ग्रुप में राय रखना सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना नहीं: हाईकोर्ट

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एचआरटीसी के अनुबंध कंडक्टर की बर्खास्तगी के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि निजी व्हाट्सऐप ग्रुप में सहकर्मियों के बीच अपने विचार रखना मात्र सोशल मीडिया पर सरकार या निगम की आलोचना नहीं माना जा सकता। अदालत ने एचआरटीसी कंडक्टर सुनील कुमार की बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दिया।

न्यायमूर्ति ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत ने बर्खास्तगी को मनमाना बताते हुए सुनील कुमार को बिना सेवा ब्रेक के निरंतर सेवा में मानने के निर्देश दिए। अदालत ने बर्खास्तगी के कारण रुके सेवा लाभ भी जारी करने को कहा।

निजी WhatsApp ग्रुप में हुई थी नियमों पर चर्चा

याचिका के अनुसार सुनील कुमार की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की प्रक्रिया के माध्यम से एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर कंडक्टर के पद पर हुई थी। 21 अगस्त 2023 को एचआरटीसी प्रबंधन ने सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप के जरिए सरकार अथवा निगम की नीतियों की आलोचना करने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी।

इसके बाद कर्मचारियों ने ‘हिमाचल परिचालक एकता’ नाम से एक निजी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया। सितंबर 2023 में इस ग्रुप में नए नियमों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सुनील कुमार ने दो संदेश भेजे।

दो संदेशों के बाद समाप्त कर दी सेवाएं

एचआरटीसी प्रबंधन ने इन संदेशों को अनुशासनहीनता और जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना। इसके बाद 10 अक्टूबर 2023 को सुनील कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

सुनील कुमार ने संदेशों में नए नियमों से जनता को होने वाली परेशानी और निगम के कामकाज पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने नए और पुराने नियमों के दौरान निगम की आय की तुलना कर उसका विवरण सार्वजनिक करने की बात भी कही थी।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद बर्खास्तगी आदेश को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को निरंतर सेवा के लाभ देने के निर्देश जारी किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

एएम नाथ। चम्बा : नगर परिषद चंबा के सौजन्य से आज सुल्तानपुर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वार्ड क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की। जो खुद नहीं कर सकते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
Translate »
error: Content is protected !!