ऊना की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी पद पर चयन, हासिल किया 17वां स्थान

by

रोहित जसवाल  , ऊना। ऊना जिले के डंगोह खास गांव की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी के पद पर चयन हुआ है। केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में नेहा ने 17वां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नेहा ने जमा दो तक की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी से की। इसके बाद वर्ष 2011 से 2015 तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से वस्त्र अभियांत्रिकी में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने एनआईटी जालंधर से एमटेक किया और वर्तमान में वहीं से पीएचडी कर रही हैं।

नेहा के पिता सतीश कुमार दुकानदार हैं, जबकि माता रीना कुमारी गृहिणी हैं। परिवार ने नेहा की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद को दिया है। नेहा की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता- DC मनमोहन शर्मा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित सोलन  : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीने के पानी के दुरूपयोग पर सख्त कार्रवाई करे विभागः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री ने कुटलैहड़ की विकासात्मक परियोजनाओं पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना  – जल शक्ति विभाग पेयजल का दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाए। यह बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में ये करके दिखाओ… पेट्रोल 87 रुपये प्रति लीटर से कम हो सकता है ऐसे…. अमित मालवीय का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार की E-20 पॉलिसी के खिलाफ राजधानी में एक कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने सरकार से 3 मांग...
Translate »
error: Content is protected !!