अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 5 अक्टूबर को 16 किमी पैदल रोष मार्च : डीसी के आदेशों के बावजूद दिन में टिप्परों के चलने का आरोप; 25 सितंबर को तैयारियों को लेकर होगी बैठक

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत इलाके में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के बावजूद दिन के समय टिप्परों के सड़कों पर चलने के विरोध में 5 अक्टूबर को अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 16 किलोमीटर पैदल रोष मार्च निकाला जाएगा। यह फैसला अड्डा झुंगियां में हुई इलाके के लोगों की बैठक में लिया गया। मार्च वातावरण बचाओ, लोक बचाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले निकाला जाएगा और गढ़शंकर शहर में धरना दिया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 28 से अधिक लोगों की टिप्परों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर द्वारा गढ़शंकर-नंगल रोड तथा माहिलपुर-जैजों दोआबा सड़क पर सुबह 7 से 8 बजे तक टिप्परों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। हाल ही में भी इस संबंध में आदेश जारी किए गए, लेकिन आरोप है कि दिन के समय इन सड़कों पर टिप्पर खुलेआम दौड़ रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासनिक आदेशों की जमीनी स्तर पर पालना नहीं होती तो बार-बार आदेश जारी करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीत क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर माइनिंग सामग्री लेकर दिन के समय भी टिप्पर चल रहे हैं। कभी-कभार एक-दो टिप्परों के चालान काटकर कार्रवाई पूरी कर दी जाती है, जबकि प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

बैठक में बीत इलाके सहित गढ़शंकर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। 5 अक्टूबर के पैदल रोष मार्च के माध्यम से डीसी के आदेशों को सख्ती से लागू करवाने की मांग उठाई जाएगी। मार्च के बाद गढ़शंकर शहर में धरना देने की भी घोषणा की गई।

मार्च की तैयारियों को लेकर 25 सितंबर को श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगियां में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में अजायब सिंह बोपाराय, गरीब दास बीटन, रामजी दास चौहान, मास्टर पवन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, पूर्व सरपंच सुभाष महिंदवाणी गुज्जरां, जिला कांग्रेस उपप्रधान बिंदु भूबलां, सरपंच परमजीत सिंह, तीर्थ सिंह मान, पूर्व सरपंच संजीव राणा कोकोवाल, दलजीत सिंह बैंस, हजूरा सिंह पैली, सुरेश कुमार, कमलजीत सोढ़ी, गुलजिंदर सिंह, राज कुमार मीलू, अवतार कटारिया, कप्तान बख्शीश सिंह, धरमिंदर कोकी भूबलां, नंबरदार बैजनाथ चौधरी, रमेश धीमान, कुलभूषण कुमार पूर्व सरपंच, राम पाल भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

फोटो कैप्शन : अड्डा झुंगियां में बैठक के दौरान पैदल रोष मार्च की रणनीति पर चर्चा करते संघर्ष कमेटी के सदस्य और सड़क से गुजरते टिप्परों को दिखते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2.50 – 2.50 लाख रुपए की ग्रांट के चैक गांव गढ़ी मट्टू, भामियां और रामपुर के विकास हेतु सांसद मनीष तिवारी ने किए वितरित

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, गांवों के विकास हेतु बांटे ग्रांट के चैक गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
पंजाब

ओवरआल 6 बैंड, 2023 के बाद 12वीं पासआउट : ऑस्ट्रेलियाई स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते – कंवर अरोड़ा

नवांशहर । कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी, कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लेवल 3 से लेवल 2 में अपग्रेड कर दिया है, इसलिए वीज़ा बहुत तेज़ी से और कम समय...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने...
Translate »
error: Content is protected !!