आनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चार की मौत, एक घायल

by

शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार ने गंवाई जान

आनी के निमला में आधी रात दर्दनाक हादसा, चार मौतों से जाबौं-कराणा में मातम

एएम नाथ। आनी/कुल्लू : आनी उपमंडल के हरिपुर-नगान क्षेत्र के निमला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ वाहन HP-35-9123 शादी समारोह से लौट रहा था और उसमें करीब पांच लोग सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन निमला के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतकों का संबंध ग्राम जाबौं, कराणा से बताया जा रहा है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आए। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत जाबौं-कराणा के प्रधान, स्थानीय ग्रामीण, पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर राहत कार्य किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान सहित हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही जाबौं-कराणा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का DC जतिन लाल नेकिया निरीक्षण : खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – DC जतिन लाल

पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

एएम नाथ। हमीरपुर 20 जुलाई। उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के...
Translate »
error: Content is protected !!