जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर से चम्बा प्रवास पर रहेंगे

by

होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का करेंगे उद्घाटन

एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर से चम्बा के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे चम्बा पहुंचेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनजातीय विकास मंत्री अपराह्न 5:30 बजे होली पहुंचेंगे, जहां वह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने के साथ एकलव्य आदर्श विद्यालय के भवन की आधारशिला भी रखेंगे। उनका रात्रि ठहराव होली में रहेगा। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 26 सितम्बर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति तथा वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा। 27 सितम्बर को जनजातीय विकास मंत्री प्रातः 9 बजे भरमौर से धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीराम रथ यात्रा का नौवें दिन झाड़माजरी , बरोटीवाला में जगह जगह भव्य स्वागत

बद्दी 18 जनवरी (तारा) : रथ यात्रा अभियान के नौवें दिन भव्य श्री राम ज्योति रथ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में अयोध्या से आई पवित्र ज्योति का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार...
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को 19 केन्द्रों पर 18 प्लस को लगेगी वैक्सीन

ऊना – जिला में मंगलवार 27 जुलाई को 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 19 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!