गढ़शंकर में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा का जोरदार स्वागत…..पंजाब से नशा खत्म करना सबसे जरूरी, युवाओं को बचाना बड़ी चुनौती : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

by

खन्ना ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर विफल रहने के लगाए आरोप  गढ़शंकर l भारतीय जनता पार्टी की नशा मुक्त पंजाब  जागरूकता यात्रा के गढ़शंकर पहुंचने पर बंगा चौक में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गढ़शंकर-होशियारपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में रैली आयोजित की गई।

नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत :  जयराम ठाकुर
रैली को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब से नशा खत्म करना सबसे जरूरी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान चुनावी राजनीति से अलग पंजाब के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में नशे के कारण युवाओं की मौत हो रही है और नशे के चलते एचआईवी संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब में नशा मुक्त यात्राएं निकालने का निर्णय लिया है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सीधे युद्ध करने में सक्षम नहीं होने के कारण नशे को हथियार बनाकर पंजाब को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर भी नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
पंजाब के हालात गंभीर : सोम प्रकाश
पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण बड़ी संख्या में युवा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त यात्राओं का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नशे पर लगाम लगाने में विफल रही है। वहीं भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पार्टी की यात्राओं का उद्देश्य नशा तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना है।
भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पार्टी गंभीरता से अभियान चला रही ह। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, निमिषा मेहता ने भी सबोंधित किया । इस दौरान होशियारपुर जिला प्रभारी सुशील शर्मा, मीनू सेठी, पंजाब भाजपा सचिव राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
बंगा चौक पर अविनाश राय खन्ना ने किया संबोधन :  
इससे पहले बंगा चौक पर यात्रा के पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच संकल्पों में पंजाब को नशा मुक्त करना भी शामिल है।
खन्ना ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर विफल रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो वर्ष 2029 तक नशे की समस्या को नियंत्रण में लाने का लक्ष्य रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्त यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई है और इसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पूर्व सांसद सोम प्रकाश भी शामिल हैं।
इस दौरान  रिंकू चांदपुरी, प्रदीप रंगीला, अवतार सिंह डांडियां, पूर्व सरपंच सुमंदड़ा रावण, प्रदीप रंगीला, संजीव कटारिया, डॉ. सोनी बोड़ा, संजीव गुप्ता, ठेकेदार भजन, ओंकार सिंह चाहलपुरी, काला गढ़ी, तरसेम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों...
article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल माहिलपुर में पेट और स्तन ट्यूमर के सफल ऑपरेशन किए जा रहे : एसएमओ डॉ. जसवंत सिंह थिंद

गरीब लोगों के लिए मसीहा साबित हो रहा है। डॉ. बलजिन्दर कुमार : एसएमओ जसवन्त सिंह थिंद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सिविल अस्पताल माहिलपुर में लंबे समय से बेशक डॉक्टरों की कमी चल रही है,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर बिजली बिलों का सियासी ‘करंट’ : मंत्रियों को ही थमा दिए लाखों के बिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा से लेकर सियासी गलियों तक इन दिनों बिजली बिलों को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. मामला तब तूल पकड़ गया जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!